दिव्यांका शुक्ला , बीबीसी खबर
1-मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसों की समस्या खत्म होगी। उधार दिया हुआ पैसा भी आज वापस मिल जाएगा। आज आपको अपने पार्टनर से मोबाइल गिफ्ट में मिल सकता है। आज के दिन मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा जाएगा।
2-वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने से बडे की राय लेना अच्छा रहेगा। आज मंदिर में तिल दान करें, आपकी परेशानियां दूर होंगी।
3-मिथुन ऱाशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पैसों आज मुनाफा हो सकता है। साथ ही आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप काफी हेल्दी महसूस करेंगे। महिलाएं वाद-विवाद से बचकर रहें। साथ ही किसी नये काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद लेना न भूलें।
4-कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। लवर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी से आपकी अनबन हो सकती है। किसी से फालतू की बातें न करें। आज शिवलिंग पर जल अर्पित करें, मन खुश रहेगा।
5-सिंह राशि
किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिंतित रहेगा , किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।आज गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, रिश्ते मजबूत होंगे।
6-कन्या राशि
आज के दिन घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार दे सकता है आज आपको धन भी मिल सकता है। आज आपको अपने कामों में दूसरों की राय जरूर लेनी चाहिए, काम आसानी से होंगे। इसके अलावा परिवार से आपको स्नेह मिलेगा। सवा किलो बेसन के लड्डू हनुमान जी को भोग लगाएं, आपके सारे काम बनेंगे।
7-तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप अपना बचा हुआ काम भी जल्द ही खत्म कर लेंगे। परिवार के साथ भी कुछ टाइम स्पेंड करने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कार्यों में सहयोग दें, सब बढ़िया रहेगा।
8-वृश्चिक राशि
आज रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी करीबी से आपको फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी पहले से काफी सुधार रहेगा। साथ ही आपके दाम्पत्य जीवन में सुधार आयेगा। आज आप अपने ईष्ट देव को प्रणाम करके घर से बाहर निकलें, सारे काम बनेंगे।
9-धनु राशि
आज का दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन आप तनाव से दूर रहें। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरी कामों पर ध्यान दें और उसे पूरा करने के लिए पहले से योजना बना लें। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत बिनने की संभावना है। गाय माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें, सब अच्छा ही होगा।
10-मकर राशि
करियर में आपका दिन अच्छा हो सकता है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी। परेशानियां दूर होंगी। छात्रों के लिए आज कामयाबी का दिन है। आज कम मेहनत का अधिक फल केले के पेड़ की पूजा करें, सब ठीक रहेगा।
11-कुंभ राशि
आज बिजनेस संबंधी पुरानी समस्याएं भी खत्म होंगी। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकते हैं। बिजनेस के मामलों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। फिजूल खर्ची आपके बजट को बिगाड़ सकती है। आज के दिन तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, सारे काम बनेंगे।
12-मीन राशि
आज आप सारा दिन दूसरों की मदद करने में ही गुजार देंगे। आज आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ायेंगे, वह आपके लिए शुभ होगा। आज सरकारी काम-काज में व्यर्थ की भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, काम में लाभ मिलेगा।