बीबीसी खबर
राशियां 12 प्रकार की होती है और हर राशि के व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। महिलाओं में भी राशि के अनुसार अच्छी और खराब आदतें होती हैं, गुण-अवगुण होते हैं। लाइफ पार्टनर के रूप में कई युवकों को ऐसी लड़की की तलाश होती है, जो न केवल सुंदर दिखती हो, बल्कि साथी के प्रति वफादार हो। 12 राशियों में एक राशि ऐसी ही है, जिस राशि की लड़कियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं।
वृष या वृषभ राशि की महिला ऐसी शख्सियत के रूप में उजागर होती है, जो भीड़ में भी अलग नजर आती हों। गुणों की बात करें तो इनके अंदर आत्मविश्वास और वफादारी पाई जाती है। इनका व्यवहार प्रभावी होता है। प्यार के मामले में ये अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार साबित होती हैं।
इस राशि की महिलाएं कला के प्रति इनकी विशेष रुचि रखती हैं। हर चीज को कलात्मक तौर पर देखना इनके स्वभाव में होता है। जरूरी नहीं कि ये कलाकार ही हों, लेकिन कला की कद्र जरूर करती हैं। अलग-अलग जगहों पर घूमना-फिरना और खासतौर पर पहाड़ों की खूबसूरत वादियां इन्हें पसंद होती हैं।
जानकर अजीव लगेगा, लेकिन यह इनके व्यवहार में शामिल होता है कि ये बहुत धीमे बोलती हैं। ये मिलनसार होती हैं और नए लोगों से आसानी से जुड़ जाती हैं। ये कई परिस्थितियों में दिल की बजाय दिमाग की सहमति लेना अधिक पसंद करती हैं
हालांकि वृष राशि की महिलाओं से बात करना आसान है, लेकिन उतना भी आसान नहीं। ये हर बात में कारण देखती हैं या ढूंढती हैं। लोगों को समझने और उनके करीब जाने में यह आम समय से कुछ अधिक समय लेती हैं।
वृष राशि की महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर काफी वफादार होती हैं, लेकिन वह ये भी चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके प्रति उतना ही वफादार रहे। ऐसा होने से अटूट रिश्ता बनता है। उनका दिल जीतने के लिए जरूरी होता है कि उनसे कुछ छिपाएं नहीं।
वृष राशि की महिलाएं जानती हैं कि किसी रिश्ते को कैसे निभाया जाए। रिश्ते को कैसे सही पड़ाव पर लाना है और इसके लिए क्या करना चाहिए, यह उन्हें बखूबी पता होता है।
कला के साथ-साथ इस राशि की महिलाएं पैसा कमाने की इच्छुक होती हैं। इसके लिए वह कमाने का सम्मानजनक जरिया भी ढूंढती रहती हैं। हालांकि यह ज्योतिष शास्त्र का दावा है कि एक वृष राशि की महिला के साथ संबंध बनाना वाकई एक सफल रिश्ते की ओर बढ़ना है।